Translate

सोमवार, 3 फ़रवरी 2020

ABVP की बैठक हुई संपन्न।

ABVP की बैठक हुई संपन्न।


बक्सवाहा(छतरपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की आज बकस्वाहा में बैठक हुई जिसमे महाविद्यालय के छात्रों के साथ साथ विद्यालयों के छात्र और कई युवा शामिल हुए।
बैठक की सुरूवात सरस्वती पूजा एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मल अर्पण कर की गई।
बैठक के दौरान संगठन के महत्व और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने के साथ साथ संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया ।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष इंजी. देवकी नंदन गंधर्व मौजूद रहे जिन्होंने छात्रों को देश भर में चल रही तमाम गतिविधियों एवं देश के माहौल पर चर्चा की साथ ही छात्रों को CAA के संबंध में भी जानकारी दी और राष्ट्र हित में काम करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विभाग संयोजक भूपेंद्र सिंह पायक भी उपस्थित रहे कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में सोनू कुशवाहा साथ ही बकस्वाहा क्षेत्र के समस्त ABVP के कार्यकर्ताओं समेत युवा सम्मलित हुए ।