खेल महोत्सव अंतर्गत.....आज मैच में पत्रकारों की जीत... मैराथन दौड़ एवं साईकिल रेस में प्रतिभागियों ने पाये पुरुस्कार।
//रुपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। खेल महोत्सव की नवमी दिन मैराथन दौड़ का आयोजन अमोदा ग्राम से खेल परिसर तक किया गया जिसे क्षेत्र के माननीय विधायक कुमार प्रदुम सिंह जी द्वारा मसाले एवं हरी झंडी दिखाकर शुरू किया मैराथन दौड़ में छतरपुर सागर दमोह एवं बक्सवाहा क्षेत्र की एथलीटों ने भाग लिया 10 किलोमीटर की मैराथन को छतरपुर से आए मोहन कुशवाहा ने जीता दूसरे स्थान पर जेतपुरा के अंकित परिहार एवं तृतीय स्थान पर हिरदेश रैकवार छतरपुर एवं चौथे स्थान पर शिवम दुबे शाहगढ़ रहे प्रथम विजेता को ₹3100 यादव कंस्ट्रक्शन संदीप यादव द्वारा दिया गया द्वितीय पुरस्कार2100 दिलीप मलैया एसपी केजे मेमोरियल स्कूल बक्सवाहा एवं तृतीय पुरस्कार1100 बबलू मऊटा द्वारा प्रदान किए गए इसके बाद खेल मैदान पर गर्ल्स साइकिल रेस का आयोजन किया गया जो कि 5 किलोमीटर की रही जिसमें निशा ठाकुर मगरई विजेता रही दूसरे स्थान पर रूपा विश्वकर्मा मगर ई एवं तृतीय स्थान पर रिंकी अवस्थी तेरियामार नहीं प्रथम विजेता को 1100 सौ द्वितीय विजेता को 700तृतीय विजेता को ₹300 की राशि नगर निरीक्षक राम नाथ तिवारी द्वारा प्रदान की गई इसके तुरंत बाद पत्रकार इलेवन और वन विभाग इलेवन के बीच मैच खेला गया जिसमें पत्रकार 11n टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पत्रकार इलेवन का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रदुम सिंह जी द्वारा किया गया और पहले विकेट के रूप में फहीम खान और विधायक स्वयं मैदान में उतरे पत्रकार इलेव ऩे निर्धारित 10 ओवर में 112 रन बनाए पत्रकार इलेवन की ओर से फहीम खान ने सर्वाधिक 35 एवं कुंवर प्रदुम सिंह जी ने 18 रन एवं कमेटी अध्यक्ष प्रशांत जैन ने 22 एवं उपाध्यक्ष बलवंत राय ने 9 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वन विभाग की टीम 92 रन पर ही सिमट गई केवल धर्मेंद्र ही अपनी टीम के लिए 30 रन बना सके पत्रकार इलेवन की ओर से विनोद शुभम एवं फहीम ने दो-दो विकेट लिए प्रकार से पत्रकार इलेवन 20 रनों से विजई रहीइसके बाद टेनिस क्रिकेट बॉल का फाइनल मैच लायंस क्लब बक्सवाहा और सेहरा टीम के बीच खेला गया इस मैच के मुख्य अतिथि डॉ करण सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि अमृत यादव विद्या स्टोन क्रेशर शोभित शाह मुंशी राजा लोकेंद्र सिंह परमार सुनील पाठ कार चंद्रभान सिंह लोधी कुड़ीला एवं बबलू यादव रहे लायंस क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में सेहरा टीम 139 रन पर ढेर हो गई सेहरा टीम की ओर से ऋषभ जैन ने 38 एवं मानसिंह ने 20 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दीया बक्सवाहा की ओर से पवन ठाकुर राहुल लोधी एवं राघव ने 2 -2 एवं अभय श्रीवास्तव और संदीप ने एक-एक विकेट लिया जवाब में बक्सवाहा टीम 96 रन ही बना सकी कम रोशनी की वजह से मैच स्कोर डकवर्थ लुईस के नियम से 14 ओवरों में 120 रनों का लक्ष्य दिया गया इस प्रकार से लायंस क्लब 23 रनों से यह मैच हार गई दबंग सेहरा की ओर से बद्री पटेल ने चार विकेट लिए बक्सवाहा की ओर से यूसुफ ने 15 प्रशांत ने 17 एवं अभय ने 20 रनों का योगदान दिया सेहरा के ऋषभ जैन को मैन आफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज प्रदान किया गया आज टेनिस क्रिकेट के इस मैच का समापन किया गया विजेता टीम को नगद ₹10000 शोभित शाह एवं काशीराम पटेल द्वारा दिया गया एवं उपविजेता टीम को ₹5000 करण सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि द्वारा प्रदान किया गया आज के मैच की अंपायरिंग विनोद बिल्थरे एवं गोलू बिल्थरे ने की आंखों देखा हाल त्रिपाल लोधी मगरोन मोहित जैन प्रीतम भदौरिया महेश पटेल एवं बलभद्र राय ने की।