Translate

सोमवार, 3 फ़रवरी 2020

मलैया ने किया शिवशक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ।

मलैया ने किया शिवशक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ।



//राजन असाटी//
जुझार(दमोह)। दमोह जिले के मुड़ारी गांव में दो फरवरी से शिवशक्ति टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मलैया द्वारा किया गया इस दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया सभी टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाए इस मौके पर सिद्धार्थ मलैया ने टॉस कराया वही सिद्धार्थ मलैया मंडल अध्यक्ष अभिलाष हजारी ग्रामीण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह लोधी पार्षद संजय यादव ने बल्ला घुमाते हुए मैच का शुभारंभ किया आयोजक कमेटी मुकेश सिंह लोधी ने बताया कि रविवार को शिवशक्ति टीम और जय मां चंडी टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें जय मां चंडी 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और शिवशक्ति ने 105 रन बनाकर मैच जीत लिया मैच के राजेश सिंह लोधी मेन ऑफ द मैच रहे शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए और एक विकेट लिया इस अवसर पर पिपरिया सरपंच विकास सिंह पप्पू सिंह ठाकुर कडोरी सेन राजन असाटी वीरेंद्र सिंह अनिल सिंह ठाकुर चित्रांश दुबे प्रदीप पाठक शिव सिंह लोधी लखन सिंह पंचम सिंह लोधी राकेश सिंह  ठाकुर उमेश सिंह हल्ले सिंह खिलान सिंह राजा सिंह रमेश सिंह राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।