Translate

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर दिलाई शपथ,निकाली जागरूकता रैली।

कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर दिलाई शपथ,निकाली जागरूकता रैली।



●  कुष्ठ मुक्त हो भारत अपना के लगाए नारे... रैली के माध्यम से दिया कुष्ठ उन्मूलन व निवारण का संदेश।


//नरेन्द्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह।  कुष्ठ मुक्त भारत के संकल्प से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला टीबी अस्पताल सभाकक्ष में कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस मनाया गया जिसका शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ केके अठ्या ने कुष्ठ रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा एलसीडीसी अभियान में जिले का प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सभी को बधाई दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गौरव जैन ने कहा कि कुष्ठ रोग साध्य है तथा यह एमडीटी दवा के नियमित सेवन से ठीक हो जाता है। जिला माध्यम एवं विस्तार अधिकारी डॉ चंद्रशेखर पांडे ने कहा कि कुष्ठ के संभावित रोगियों का पता कर शीघ्र जांच कराएं तथा उनका उपचार प्रारंभ करें एवं समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता पैदा करें। इस अवसर पर प्रशिक्षक बीएम दुबे ने अपने गीत के माध्यम से कुष्ठ मुक्त भारत की कामना की।
डीसीएम ऋषि राज, एनएमएस रतन सिंह एवं बीएस ठाकुर ने कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार एवं परामर्श के बारे में बताया। भारत को कुष्ठ मुक्त करने के हेतु डॉ केके अठ्या द्वारा शपथ दिलाई गई, इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके बजाज के कुशल निर्देशन में कुष्ठ मुक्त भारत रैली निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई रैली का जिला अस्पताल में समापन हुआ। रैली में जिला खाद्य अधिकारी राकेश अहिरवाल, जीपी अहिरवाल, संजीव जैन, योगेश जाट, योगेश बिष्ट, आमिर खान, प्रदीप ताम्रकार सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आशाओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन बीएम दुबे ने किया तथा आभार ऋषि राज ने माना।