Translate

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

गर्ल्स कॉलेज मे हुई बजट पर खास परिचर्चा.....देश की आर्थिक स्थिति का छात्राओं ने किया विश्लेषण।

गर्ल्स कॉलेज मे हुई बजट पर खास परिचर्चा.....देश की आर्थिक स्थिति का छात्राओं ने किया विश्लेषण।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में बजट भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने  बजट भाषण के पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण का विश्लेषण किया । इसके उपंरात संसद में प्रस्तुत बजट भाषण का सीधा प्रसारण ध्यान से सुना। बजट भाषण के उपरांत बजट पर चर्चा कर विश्लेषण किया गया। विद्यार्थियों ने अपने अपने मत सामने रखे व प्रस्तुत बजट का समस्त मांग व निवेश पर प्रभाव की विस्तृत चर्चा की। उक्त कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ टी आर दहायत ने बजट के दूरगामी प्रभावों की चर्चा करते हुए, परिचर्चा का समापन किया। इस दौरान भौतिक शास्त्र विभाग के विभगाध्यक्ष डॉ पी एल जैन व अन्य प्राध्यापकगण तथा छात्र उपस्थित रहे।