पार्टी-गाइडलाइन पर ना चलने पर भाजपा कार्यकर्ता निष्कासित।
● पलटवार करते हुए मुस्लिम समुदाय के दर्जन भर भाजपाई कार्यकताओं ने पार्टी से दिया स्तीफा।
● शहर के मुर्शीद बाबा मैदान में शाहीन वाग की तर्ज पर चल रहे धरना प्रदर्शन में पत्रकारों के समक्ष दिया इस्तीफा।
● देखिए सम्पूर्ण विस्तृत खबर।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। देश भर में जहां मुश्किल समुदाय के द्वारा लगातार CAA के विरोध के ज्ञापन रैलियां व धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं तो इसी के साथ CAA के समर्थन में भाजपाइयों के द्वारा लगातार रैलियां निकाली जा रही हैं। इसी के साथ शहर के मुर्शिद बाबा मैदान (दमोह का शाहीन बाग) में बीते तेरह दिनों से चल रहे एन आर सी और सी ए ए के खिलाफ जन आंदोलन में आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें आंदोलन कारी महिला पुरुषों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीते तेरह दिनों से यहाँ जन आंदोलन चल रहा है जिसमे दोपहर को महिलाये और रात में पुरुष अपनी आवाज़ बुलंद करते हैं दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज़ पर चंद लोंगो ने यहाँ आंदोलन की शुरुआत की है और आज हर रोज़ हज़ार से अधिक लोग पंडाल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।हर धर्म समुदाय के लोग अपने उद्धबोधन दे रहे है इसलिएआयोजकों ने हर रोज़ पत्रकारों को यहाँ की कवरेज के लिए नोशाद खान ,मुरसलीम कुरैशी, तनवीर कुरैशी मुन्ना,नदीम कुरैशी और सबा रहमान ने निमंत्रण दिया।इस मौके पर दो दर्जन से अधिक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट पदाधिकारी और सक्रीय सदस्यो ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से भी स्तीफा दे दिया।इन पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी संविधान विरोधी नीतियों के तहत जो संविधान ने भारत की जनता को अधिकार संविधान भाग 3 में अनुच्छेद 14 से18 के समक्ष जो अधिकार इस देश के समस्त नागरिकों को प्रदान किये गए हैं सरकार द्वारा लाये गए CAA कानून बनाकर संविधान को तोड़ने की कोशिश की है जिससे भारत की एकता और अखंडता खत्म होने की पूरी उम्मीद है इसलिए सभी ने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है।स्तीफा देने वालों में पार्षद एवं पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल खान,पूर्व हज कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट करीम खान,पूर्व पार्षद प्रत्याशी मुवीन कुरैशी, वार्ड अध्यक्ष सद्दाम खान,वार्ड अध्यक्ष राजा खान,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सलीम खान,वार्ड अध्यक्ष ताहिर कुरैशी, कार्यालय प्रभारी हमीद खान, वरिष्ठ यासीन टेलर,चननु पेंटर,मुवीन क़ुरैशी वार्ड अध्यक्ष,शहीद खान मुंडे,तौशीफ कुरैशी, नसीम क़ुरैशी, फ़ीरोज़ खान ,रऊफ खान,रफीक खान,अमजद खान,सलीम खान,राशिद खान,इदरिश खान,फारूक खान,इलयास कुरैशी, नावेद खान,शरीफ खान के साथ कई युवा मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर अब भाजपा ने भी पार्टी के खिलाफ बगावत पर उतरे कार्यकर्ताओं को निष्कासन की कार्यवाही शुरू कर दी। जिसमें भाजपा ने किया भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पं मनीष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की अनुमति एवं जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव की अनुशंसा पर पार्षद इकबाल खान, मुवीन कुरैशी, सद्दाम खान, को पार्टी विरोधी कार्यो में संलग्न पाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है।
इस सम्बंध में भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरी है। किसी को भी पार्टी लाइन तोड़ने की अनुमति नही दी जा सकती। इन कार्यकर्ताओ के द्वारा केंद्र द्वारा पारित कांनून CAA के खिलाफ में अभद्र टिप्पणी की जा रही थी जो किसी भी हालत में पार्टी को स्वीकार नही है।
पार्टी की नजर सभी पर है अनुशासन हीनता और पार्टी विरोधी कार्य करने वालो पर भविष्य में भी ऐसी ही कड़ी कार्यवाही की जावेंगी।


