रचनाकार - अमन शर्मा (छतरपुर, मप्र)
● महाराजा महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्र की कोरोना के प्रति जागरूक हेतु सराहनीय रचना - कोरोना के बाद का भारत
न शेक हैण्ड होगा,
न होगा मेल मिलाप।
दूर से ही पूँछेगें कैसे है आप।।
सिनेमा न जाएंगे,
कोचिंग न जाएंगे,
घर से ही लेंगे हम ऑनलाइन क्लास,
दूर से ही पूँछेगें कैसे है आप।।
स्वदेशी तकनीक बनाएँगे,
विदेश नहीं जाएंगे,
कम हो जाएगा आयात-निर्यात
दूर से ही पूँछेगें कैसे है आप।।
खाना स्वयं बनाएँगे,
ऑनलाइन न मंगाएंगे,
रोटी खाएंगे,खाएंगे न चाट।
दूर से ही पूँछेगें कैसे है आप।।
पौष्टिक खाना खाएंगे,
प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत बनाएंगे,
ताकि आगे करे न कोई वायरस हम पर राज।
दूर से ही पूँछेगें कैसे है आप।।
● अगर आप भी इस तरह से लिखने के शौकीन हैं तो भेज दीजिए इस नंबर पर। (7247230761)