//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिला अस्पताल पन्ना के आइसोलेशन वार्ड में इस्लाम नाम का मरीज जो कोरोना वायरस से पॉजिटिव था। उसकी लगातार चोंथी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
जो कि कोरोना से जंग जीतकर आज 16 मई को उसे जिला चिकित्सालय पन्ना से उसके गृह ग्राम हरदी थाना धरमपुर के लिये रवाना किया गया।
डिस्चार्ज के समय स्वयं कलेक्टर पन्ना कर्मवीर शर्मा सहित डॉक्टरों और स्टॉफ ने तालियों एवं पुष्पगुच्छ देकर उसका सम्मान कर रवाना किया। गौरतलब है कि उक्त युवक 30 अप्रैल को महाराष्ट्र के धरावी से पैदल चलकर सिमरिया पहुँचा था जिसे आइसोलेट किया गया था। उसका जिला चिकित्सालय में बेहतर तरीके से इलाज हुआ। जिससे उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी। यह पन्ना जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज था।