//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। कोविड-19 महामारी से प्रदेश को संक्रमित घोषित होने के उपरांत जिले में आम लोगों द्वारा विभिन्न तरह की सहायता जिला प्रशासन, प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष, रेडक्रास समिति एवं जिला प्रशासन को आम लोगों के लिए सहयोग सहयोग दिया जा रहा है। लोगों द्वारा धनराशि के साथ सामग्री सहयोग के रूप में उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में सूर्योदय समाजसेवी संस्थान की ओर से देवेन्द्रनगर तहसीलदार सुश्री दिव्या जैन को श्रीमती शोभल तरूनेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा 500 नग मास्क प्रदान किए गए। इन मास्कों का उपयोग शासकीय अमले के साथ जरूरतमंद लोगों को दिया जा रहा है।