Translate

रविवार, 24 मई 2020

ईद के पाक त्योहार पर पन्ना वासियो को दिली मुबारक, अल्लाह का करम है कि पन्ना में अभी हम महफूज है- कलेक्टर कर्मवीर शर्मा



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। ईद के ठीक एक दिन पहले आज पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मुस्लिम वर्ग के जनप्रतिनिधियों के साथ शांति बैठक ली। बैठक की सुरुआत में ही पन्ना कलेक्टर ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि दुआ कीजिये कि पन्ना इसी तरह महफूज बना रहे। पन्ना कलेक्टर ने ये भी कहा कि अभी तक पन्ना के लोगो ने मिल कर प्रशासन का भरपूर साथ दिया जिसके कारण ही पन्ना अभी उस खतरे से दूर है।

पन्ना वासियो से पन्ना कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि कुछ दिनों तक और इसी तरह सहनशीलता के साथ मिलकर सहयोग करे ताकि इस लड़ाई को पूरी तरीके से जीता जा सके। वही दूसरी ओर मुस्लिम जनप्रतिनिधियों ने भी कहा कि हम पन्ना प्रशासन का हर कदम पर सहयोग करेंगे और ईद की नमाज घर पर ही अदा करेगे। साथ ही उन्होंने ये भी
बताया कि इस बार मुस्लिम भाइयो ने नए कपड़े लेने से परहेज किया और हमारे गरीबो असहायों भाइयो की मदद की। और ये कहा कि सदका, फितरा, जकात के पैसों से विगत कुछ दिनों में लगभग 250 परिवारों को राशन पहुँचाया और जो बन सका उतनी मदद की। पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस कार्य की जमकर सराहना की और कहा कि जहाँ भी प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता है वहाँ प्रशासन आपके साथ है। पन्ना कलेक्टर ने बैठक में आये मुस्लिम जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को भी सुना।साथ ही पन्ना कलेक्टर ने पन्ना आये हुए हमारे मजदूर भाइयो के रोजगार की चिंता जताते हुए इनके रोजगार के लिए बेहतर सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा ये सभी हमारे जिले के लोग है और सभी को इस विकट परिस्तिथि में रोजगार के पूर्ण उपाय किये जा रहे है और जिन लोगो के पास और भी बेहतर सुझाव हो तो वह प्रशासन को जरूर अवगत कराएं।