Translate

सोमवार, 25 मई 2020

ओएसडी संक्रमित तो छात्र कैसे सुरक्षित छात्रों को कुछ हुआ तो चुप नहीं बैठेंगे : अक्षय दुबे


●  एनएसयूआई ने राज्यपाल महोदय से की मांग, कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए करें पुनर्विचार।

नेटवर्क सागर। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने राज्यपाल महोदय को पत्र लिखकर मांग की प्रदेश में हो रही 8 जून से 16 जून तक कक्षा 12वीं की परीक्षा पर पुनर्विचार करने की मांग की जिसमें एनएसयूआई प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने कहा कि वर्तमान में कोरोना के कारण प्रदेश के कई जिलों में लाॅकडाउन जारी है साथ ही संपूर्ण प्रदेश में अभी कोरोना बढ़ने की आशंका है ऐसी स्थिति में छात्र छात्राए परीक्षा देने हेतु आवागमन के संसाधन नहीं जुटा पाएंगे उक्त बीमारी के चलते यदि किसी छात्र छात्रा के परिजन को या स्वयं छात्र-छात्रा को कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो भी छात्र छात्रा परीक्षा देने में सक्षम नहीं रहेंगे।
कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है कोरोना से संक्रमित हुए उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ ओएसडी की खबर के बाद 12वी कक्षा के छात्रों को भय तेज हो गया जिसको लेकर सभी लोगों को काफी चिंता है लेकिन इसके बावजूद भी सरकार 12वी की परीक्षा ले रही है जिससे संकमण फैलने का खतरा बना हुआ है इसके बावजूद सरकार ने परीक्षा लेने का फैसला लिया यदि किसी भी बच्चे को कोई परेशानी हुई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? यह बात एनएसयूआई के प्रदेश अक्षय दुबे ने कही।
एनएसयूआई ने बच्चों की परीक्षा निरस्त करने की बात अडे है साथ ही शिवराज सरकार को चेतावनी देते हुए  कहा कि बच्चों को कुछ भी हुआ तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे