Translate

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

बक्सवाहा। केंद्रीय दल ने किया हीरा खदान "बंदर प्रोजेक्ट" का मुआयना।

//राहुल जैन//
 बक्सवाहा(छतरपुर)। शुक्रवार को केंद्रीय दल ने अल्पकालिक विजिट के दौरान बक्सवाहा की हीरा कंपनी बंदर प्रोजेक्ट का मुआयना किया बता दें कि पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा इस कंपनी को नीलाम किया गया था जो आदित्य बिड़ला ग्रुप द्धारा ली गई थी।
छतरपुर जिले के बकस्वाहा की बंदर हीरा खदान 364 हेक्टेयर वनभूमि में है, जिसमें 34. 2 मिलियन कैरेट हीरा होने की संभावना है। इसकी कीमत करीब 55 हजार करोड़ रुपये है।
 बता दें कि यह भारत सरकार की आईबीएम के अधिकारियों के द्वारा अल्पकालिक विजिट बंदर प्रोजेक्ट डायमंड कंपनी के लिए किया गया था।
जिस दौरान वहां पर केंद्रीय अमले के साथ ही जिला खनिज अधिकारी अमित मिश्रा एवं तहसीलदार त्रिलोक सिंह  की मौजूदगी रही।