Translate

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

टहरौली। कोटेदार की जालसाजी और धोखाधड़ी के विरोध में तंग ग्रामीणों ने एसडीएम से की कार्यवाही की मांग ।



सरपंच खलार के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण एसडीएम दफ्तर पहुंचे।

//विवेक भास्कर//

नेटवर्क टहरौली। ग्रामीणों का आरोप है कि खलार गांव में कोटेदार ने आकर घर घर मशीन द्वारा अगूंठे लगाये गये परन्तु उन्हें खाद्यान्न वितरण नही किया गया है ।

कोरोना कोविड 19 महामारी और संक्रमण के चलते जरूरतमंद हितग्राही बेहद आर्थिक तंगी और भूखमरी से जूझ रहे हैं।

गरीबो को ऐसी परिस्थिति में सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त कोटेदारों को आदेशित किया गया है कि खाद्यान्न वितरण किया जाये एवं उपभोक्ताओं को सरकार ने समय समय पर निशुल्क खाद्य सामग्री भी कोटेदारों को उपलब्ध करायी है ।

खलार ग्राम पंचायत के ग्रामीणो को निशुल्क खाद्य सामग्री भी वितरण नही कि गयी है ।

कोटेदार प्रेमनारायण यादव की अनिमितताओं से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की थी ।

कार्यवाही से बचने के उद्देश्य से कोटेदार ने फर्जी तरीके से मेडिकल ले लिया है इस कारण अब खलार ग्राम पंचायत का खाद्यान्न वितरण आत्माराम पाल ग्राम पंचायत खिरिया बांट के जिम्मे खाद्यान्न वितरण किया गया है परन्तु कोटेदार आत्माराम पाल ग्राम पंचायत खलार के उपभोक्ताओं को राशन खाद्यान्न सामग्री वितरण नही कर रहा है ।

ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दिन दिवस पूर्व खिरिया बांट के कोटेदार द्वारा ग्राम पंचायत खलार में घर घर पहुचकर ई-पोस मशीन पर अगूंठे तो लगवा लिये है लेकिन उन्हें अब राशन नही दिया जा रहा है ।

जिसकी बजह से उपभोक्ता भूखो मरने की स्थिति में आ गये है ।

बता दे कि ग्राम पंचायत खलार से खिरिया बांट की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है ।

जहां तीन दिन से लगातार पात्र उपभोक्ता राशन लेने के लिये भटक रहे है ।

परन्तु कोटेदार द्वारा अभद्रता पूर्ण अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ झगडा आमादा हो जाते है ।

ग्रामीणो का यह भी आरोप है कि पूर्व कोटेदार प्रेमनारायण यादव निवासी ग्राम खलार के द्वारा खाद्य सामग्री वितरण कार्य में घोर अनिमियताएं एवं कालाबाजारी की जाती थी जिसकी खबर पाकर प्रशानिक स्तर पर कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही विचाराधीन है ।

उक्त कार्यवाही से बच निकलने की नियत से कोटेदार प्रेमनारायण यादव ने रहस्यमय ढंग से बीमारी का हवाला देकर कोटा खिरिया बांट मे अटैच करा दिया है ।

जहां पूर्व परिचित कोटेदार आत्माराम पाल की आपसी मिलीभगत से अब ग्रामीणों को राशन नही दिया जा रहा है ।

इस घटना से नाराज जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री भगवान दास कोरी ने ग्रामीणों का पक्ष रखते हुए उपजिलाधिकारी से न्यायिक जांच कार्यवाही की मांग करते हुए दोषी कोटेदार के खिलाफ एफआईआर की मांग की है ।

ग्राम पंचायत खलार प्रधान प्रतिनिधि श्री चन्द्रपाल सिंह यादव के साथ सैकडों पीडित ग्रामीणों ने एसडीएम टहरौली कार्यालय पहुंचकर कोटेदारों के खिलाफ कार्यवाही सहित अभिलंब  खाद्यान्न वितरण कराये जाने  की मांग की है ।