● जिला स्वास्थ्यअधिकारियों ने दिया शिक़ायत के आधार पर जांच का आश्वासन।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा, मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। वैसे तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा के डाक्टर मरीजों से इलाज के नाम पर लगातार पैसों की मांग करता है क्योंकि जहां डाक्टर महोदय का स्वमं का राज चलता हो जिसको ना शासन का डर ओर ना ही प्रशासन का खौफ।
क्योंकि की यहां अधिकारी तो जांच के लिए आते हैं लेकिन को कार्रवाई नहीं होने के कारण डाक्टर की दबंगई के सामने घुटने टेक लेते हैं जिससे लोगों से खुलेआम रिस्बत की मांग करतें हैं ऐसा ही एक मामला घुवारा के बधा चंदौली का है जहा कीरत सिंह के द्वारा डाक्टर ने एम एन सी के नाम पर दो हजार रुपए की मांग की और जब देने से मना कर दिया तो रिपोर्ट को उसी के सामने फाड़ दी।
जब इसकी जानकारी युवा मोर्चा अध्यक्ष लखन फौजदार को मिली तो वह तत्काल पीड़ित को लेकर द्वारा अस्पताल पहुंच गए तो डाक्टर महोदय भड़क गए और अपनी पैसों की मांग को नाकार दिया तथा सभी लोगों को अस्पताल से भगा दिया।
जब इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी से बात की तो कहा गया कि आवेदक के जांच के आधार पर डाक्टर पर कार्यबाही की जायेगी।
