Translate

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

बक्सवाहा में नहीं देखा जा रहा कोरोना कर्फ़्यू का प्रभावी रूप से असर।

//मोहित जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। अचानक से बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार शाम 6:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया है तो वहीं इसके अलावा छतरपुर जिला कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह द्वारा जिले की समस्त राजस्व सीमा में कोरोना कर्फ़्यू भी प्रभावी रूप से लागू किया गया है.

जिसके अंतर्गत आज रविवार को बक्सवाहा का समस्त बाजार तो बंद रहा लेकिन बक्सवाहा में इसका प्रभावी रूप से असर नहीं देखा गया।

बता दें कि बक्सवाहा में नियमों का पालन कराने के लिए प्रशासन का रवैया भी ढीला नजर आया तो वहीं इसके अलावा कुछ लोग नियमों के प्रति बेफिक्र नजर आए।

गौरतलब है कि बक्सवाहा में हाल ही में आई जांच रिपोर्ट के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मामलों में बड़ा इजाफा हुआ था