• कृषकों से तौल से अधिक गेहूं तौलकर धोखाधड़ी एवं की गई बेईमानी
//राजीव शुक्ला//
राजनगर(छतरपुर)। थाना क्षेत्र राजनगर द्वारा सेवा सहकारी समिति मर्यादित ग्राम ललपुर द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1 तालगांव के केन्द्र प्रभारी जगभान सिंह और समिति प्रबंधक ओमप्रकाश पटेल के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्यवाही कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राजनगर ऋषि शर्मा द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर की गई है। केन्द्र प्रभारी एवं समिति प्रबंधक द्वारा खरीदी केन्द्र संचालन में गेहूं खरीदी केन्द्र पर अनियमितता पाए जाने का प्रथम दृष्टया आरोपी पाया गया।
तहसीलदार राजनगर द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टया अनियमितता प्रमाणित पाई गई। गेहूं उपार्जन केन्द्र प्रभारी जगभान सिंह बुंदेला निवासी ग्राम ललपुर और समिति प्रबंधक ओमप्रकाश पटेल निवासी ग्राम तालगांव द्वारा उपार्जन नीति 2021 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए कृषकों के साथ तौल से अधिक गेहूं तौलकर बेईमानीपूर्वक धोखाधड़ी की गई, जिसके चलते आईपीसी की धारा 120-बी, 166-क, 409, 418 एवं 420 के तहत थाना राजनगर में एफआईआर दर्ज की गई है।