//मनीष लोधी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के द्वारा जिले की समस्त राजस्व सीमा में लागू किए गए कोरोना कर्फ़्यू के अंतर्गत आज शनिवार को मढ़देवरा मैं भी इसका प्रभावी रूप से असर देखा गया.
जिस दौरान समस्त बाजार बंद रहा.
तो वहीं मढ़देवरा में स्थानीय सरपंच, सचिव ने लोगों से मास्क पहनने वा सामाजिक दूरी बनाए रखने की मुख्य रूप से अपील की है।