//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र के बाजना में ग्राम की सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है. तो वही नालियों का पानी निकल कर पूरे रोड पर बहता है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार स्थानीय सरपंच बाबूलाल पटेल व सचिव जगदीश शुक्ला से समस्या निदान की गुहार भी लगा चुके हैं लेकिन सरपंच-सचिव इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं और बे-सुध बने रहते हैं।
तथा ग्रामीणों ने कहा कि सड़कों पर गंदगी व्याप्त होने से एक तो हमारे लिए सड़कों पर चलने में परेशानी होती है तो वही कचरे के इस जमावड़े के कारण कई तरह की बीमारियां भी उत्पन्न हो रही हैं जिसका शिकार हमें खुद होना पड़ रहा है।