Translate

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

बढतें कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए निवार में ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर लगाया बेरियल

//सतीश रजक//

बम्होरी(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम निवार के बाहर गांव की सीमा पर ग्रामीणों ने बैरियर लगाकर गांव की सीमाओं को शील किया है. 

अचानक से बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए निवार ग्रामीणों द्वारा यह अनूठी पहल की गई है जिसमे उनके द्वारा प्रशासन का भी सहयोग लिया गया है।

निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के प्रति यह जन जागरूकता सराहनीय है।