Translate

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बक्सवाहा में बिजावर SDM ने लोगों से की अपील।

//राहुल जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। अचानक से बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिजावर अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल सिलड़िया ने लोगों से अपने अपने घरों में रहने की अपील की है.

SDM श्री सिलड़िया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की चेन तोड़ना अत्यंत आवश्यक है हम देख रहे है कि विगत 2-3 दिन से बक्सवाहा मे कोरोना पॉजिटिव मामलों कमी आई है. मगर फिर भी मेरी लोगों से यह अपील रहेगी कि अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले और अगर किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जा रहे है तो मास्क आवश्य लगाए व दो गज दूरी भी बनाये रखें।