//मनीष लोधी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा के मढ़देवरा सहकारी समिति उपार्जन केंद्र पर किसानों की उपज की खरीदी की जा रही है.
जिस के संबंध में हमें समिति प्रबंधक श्री धनीराम पटेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन लगभग 600 क्विंटल की खरीद की जा रही है।
तथा इसके अलावा मुख्य रूप से कोरोना प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा जा रहा है।
तो वहीं इसके अलावा हमें ग्राम बसई निवासी लल्लू यादव ने बताया कि उनका 192 क्विंटल का पंजीयन है जो अपनी उपज की भरोत के लिए उपार्जन केंद्र पर उपस्थित हुए हैं।
