//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। अचानक से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए तथा कोरोना प्रोटोकॉल व कोरोना कर्फ़्यू का पालन करते हुए रोकथाम एवं बचाव के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली महावीर जयंती इस बार सामुहिक रूप से नही मनाई जाएगी।
सकल दिगम्बर जैन समाज बक्सवाहा समिति में कोषाध्यक्ष श्री शैलेष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर जयंती के अवसर पर बक्सवाहा में किसी भी तरह का सामुहिक कार्यक्रम आयोजित नही होगा. अतः साधर्मी बंधु अपने-अपने घर पर ही पांच दिये जलाकर महावीर जयंती मनायें।