Translate

मंगलवार, 25 मई 2021

बकस्वाहा के जंगल की कटाई को रोकने महराजपुर विधायक ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।

//अमर सोनी,सतीश रजक//

 बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के बकस्वाहा विकासखण्ड में जंगल की जमीन से हीरा निकालने के लिए यहां बड़ी संख्या में वृक्षों को काटे जाने की तैयारी की जा रही है जिसे रोकने के लिए महराजपुर विधायक नीरज विनोद दीक्षित ने प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावेड़कर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सागर संभाग के कमिश्नर और छतरपुर कलेक्टर को पत्र लिखा है।

विधायक श्री दीक्षित ने बताया कि  ऐसे समय में ऑक्सीजन की महती आवश्यकता है और हम ऑक्सीजन उगलने वाले पेड़ो की बलि देने जा रहे हैं जो मानव जाति के लिए लाभदायक सिद्ध नही होगा।

एवं उन्होंने कहा कि पत्र में जंगल के विनाश की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार से अपने निर्णय पर पुन: विचार करने का अग्राह किया गया है।