//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा से महज 16 किलोमीटर दूर की ग्राम पंचायत गुगवारा में जहां पर 338 परिवार में कुल 1809 जनसंख्या निवास करती है।
कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए 18 वर्ष से 44 साल के 770 के व 45 से ऊपर वाले सभी 317 महिला एवं पुरुष ग्राम वासियों को कोविड-19 के बारे में जानकारी दी साथ ही वैक्सीन हमारे लिए कितना जरूरी और सुरक्षित है इस पर भी लोगों को समझाइश दी, अभी तक 215 लोगों को टीका लग चुका है।
विश्वव्यापी कोरोना महामारी से बचाव को लेकर शासन अपने स्तर पर भरपूर प्रयास कर रही है वही जन समुदाय मैं कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रांति और जागरूकता का अभाव है जिसके चलते लोग स्वयं से वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं, इन दिनों कोरोना के भयंकर प्रकोप से जन समुदाय में भय व्याप्त है ऐसे में लोगों को सुरक्षित करना एक बड़ी चुनौती है। जन जागरूकता की संयुक्त रणनीति बनाकर महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम पंचायत और स्वयंसेवी संस्था समर्थन के द्वारा आज गांव में लोगों को समझाइश दी कोरोना वैक्सीन के महत्व पर जानकारी दी, मास्क लगाने के बारे में चर्चा की, सामाजिक दूरी बनाए रखने पर बातचीत की, हाथ धुलाई और सैनिटाइजर का उपयोग करने की जन समुदाय को जानकारी दी। इसके साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर दीवार लेखन, कोरोना से बचाव के महत्व संदेश व रैली निकालकर नारों के माध्यम से जागरूक किया।
इस मौके पर समर्थन संस्था से राजेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव सुधीर जैन, प्रीतम लोधी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता श्रीवास्तव, प्रेमलता असाटी, कुन्ती लोधी, मोती पटेल ए.एन.एम अलका पाटिल, आशा कार्यकर्ता जानकी लोधी, आभा गिरी एवं ग्रामीण जन शामिल रहे।