//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। 21 जून से 30 जून तक कोरोना वैक्सीनेशन के महाअभियान के अंतर्गत बक्सवाहा सहित क्षेत्र के आसपास के इलाकों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटरो पर कोरोना टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में आज सोमवार को बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम सानोदा मैं भी कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया।
जिस बीच 110 वर्षीय बुजुर्ग खुन्दा बंसल ने उत्साह के साथ वैक्सीनेशन करवाया जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
तो वहीं इस दौरान अन्य ग्रामीण भी वैक्सीनेशन करवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे।