//राजीव शुक्ला//
राजनगर(छतरपुर)। राजनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत धवाढ़ हंड्रेड परसेंट वैक्सीनेशन के मामले में आज नंबर वन पंचायत बनकर अन्य पंचायतों के लिए एक उदाहरण बनकर प्रेरणा स्रोत बन कर उभरी है ।
राजनगर जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रीतपाल बागरी ने आज धवाढ़ पंचायत पहुंचकर पंचायत के सचिव संजय मिश्रा एवं ग्राम के सरपंच देवीदीन साहू को प्रमाण पत्र सौंपकर बधाई दी एवं आपने कहा कि पंचायत के द्वारा काफी मेहनत की गई जिसके चलते यह परिणाम आए , साथ ही जनपद सीईओ राजनगर प्रीतपाल बागरी ने कहा कि जल्दी ही खैरी सहित अन्य पंचायतें भी अपने हंड्रेड परसेंट वैक्सीनेशन के लिए तेजी से कार्य कर रही है ।
धवाढ़ पंचायत के सचिव संजय मिश्रा ने कहा कि उनके द्वारा लगातार डोर टू डोर पहुंचकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया एवं पंचायत के सरपंच, रोजगार सहायक सहित सभी ने काफी मेहनत की और हमारे गांव के लोग काफी जागरूक है जिसके चलते हम आज जनपद राजनगर में हंड्रेड परसेंट वैक्सीनेशन के तौर पर पहले नंबर पर है ।
इस अवसर पर जनपद पीसीओ बृजेंद्र तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।