Translate

सोमवार, 28 जून 2021

बक्सवाहा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के जन्मदिन के अवसर पर सुनवाहा में हुआ वृक्षारोपण।

//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। सोमवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद पटेल के 62 वे जन्मदिन के अवसर पर बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के सुनवाहा स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

जिस दौरान वृक्षारोपण के अलावा यह शपथ ली गई कि हम अपने आसपास पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर बल देंगे एवं अपने आसपास रह रहे 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन कराने को लिए प्रेरित करेंगे।