Translate

बुधवार, 30 जून 2021

बड़ामलहरा विकासखंड में कोरोना जांच हेतु 125 लोगों के लिए गए सैंपल नहीं मिला कोई संक्रमित मरीज।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोना महामारी से आम जनमानस से बचाव हेतु की जा रही है कोरोना से टेस्टिंग के तहत पिछले दो दिन 125 लोगों के सैंपलिंग लिए गए जिनमें कोई पॉजिटिव नहीं निकला। 

उक्त आशय की जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमंत मलैया ने बताया कि पिछले दो दिन में समुचे विकासखंड में सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित 125 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए जिनमें आटी टीसीआर जाँच के 86 लोगों के सैंपल लिए गए। एटीजन से 30 लोगों की जांच की गई जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं निकला।