Translate

बुधवार, 30 जून 2021

गुरुवार को बक्सवाहा क्षेत्र में लगाए जाएंगे वैक्सीनेशन के 1500 डोज।

//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शासन द्वारा 21 जून से वृहद स्तर पर चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में कोरोना टीकाकरण पर बल दिया जा रहा है।

जिस क्रम में गुरुवार को बक्सवाहा क्षेत्र के आसपास के इलाकों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटरों पर कोरोना टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से चलाया जाएगा. जिस दौरान कुल 1500 वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उक्त जानकारी आज बुधवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त हुई है।

जिस क्रम में वैक्सीनेशन केंद्र सानोदा में 300 

वैक्सीनेशन केंद्र मडिया बुजुर्ग में 300

वैक्सीनेशन केंद्र सुजारा में 300

वैक्सीनेशन केंद्र तेरियामार में 300

एवं वैक्सीनेशन केंद्र पड़रिया में भी 300 वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।