//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। नगर परिषद बड़ामलहरा में कार्यरत बृजेश अग्निहोत्री ने अपनी शादी की प्रथम वर्षगांठ पर ने अपनी धर्म पत्नि मोहिनी अग्निहोत्री के नगर के रामबाग परिषद मैं 5 वृक्षों का रोपण कर मनाई जिसमें फलदार एवं छायादार वृक्ष पीपल ,बरगद,आम , जामुन और नीम वृक्षों का रोपण किया गया मोहिनी अग्निहोत्री द्वारा बताया गया की प्रतिदिन किसी ना किसी की वर्षगांठ जरूर होती है अगर हर व्यक्ति यह सोच ले की मुझे अपनी वर्षगांठ पर एक पौधारोपण करना है तो वृक्षों की कमी नहीं होगी कोरोना जैसी महामारी में ऑक्सीजन के लिए लोगों को दर दर भटकते हुए देखा है एवं ऑक्सीजन ना मिलने पर लोगों को दम तोड़ते हुए भी देखा है अगर आज अपार संख्या में वृक्ष होते तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होती ऑक्सीजन मानव जीवन के लिए बहुत आवश्यक है ऑक्सीजन के लिए पेड़ों का होना बहुत आवश्यक है इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए एवं यह संकल्प लिया गया की हर वर्षगांठ पर पांच पौधारोपण अवश्य किया जाएगा।