Translate

सोमवार, 28 जून 2021

घुवारा क्षेत्र में 446 लोगो का हुआ टीकाकरण।

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। महावेक्सीनेशन 21 जून से मध्यप्रदेश में शुरू हो गया है जिसमे अधिक से अधिक जनता वेक्सीन लगवाये इसलिए अब छोटे-छोटे गांव को भी वेक्सीनेशन  के लिए शासन द्वारा चुना जा रहा है जिससे मध्यप्रदेश में ज्यादा से ज्यादा वेक्सीनेशन हो और जनता इस कोरोना महामारी से अपने आप को सुरक्षित रख पाए,

आज घुवारा तहसील के धर्मपुरा गांव में भी वेक्सीन का टीका पहली बार लगाया गया जिसकी बड़ामलहरा ब्लॉक से आशा सहयोगी सुषमा जैन को दी गई जिसकी जानकारी आशा सहयोगी सुषमा जैन के गांव की आशा कार्यकर्ता को कल ही दे दी कि आपको गांव में जाकर जनता को सूचित करना है कि सोमवार को धर्मपुरा के प्राथमिक शाला में 18 साल से ऊपर बालो को वेक्सीन लगनी है इसलिए आप रविवार से ही सबको सूचित करें और इसके बाद सोमवार को सुबह से ही संपर्क पर निकल जाए कि आज आपके गांव में भी वेक्सीन लगाई जा रही है इसलिए आपको आज कहि जाकर वेक्सीन लगबाने नही जाना है ,आज यही धर्मपुरा में वेक्सीन लगे रही है और अधिक से अधिक संख्या में गांव में वेक्सीन लगवाने युवा पहुच जाए,

आज घुवारा में डॉक्टर राजेन्द्र जैन से जानकारी मांगी गई तो उनने बताया कि सिमरिया में 12 बजे ही आये हुए 87 वेक्सीन के डोज ख़त्म हो गए थे और धर्मपुरा में 74 डोज 12 बजे ख़त्म हो गए,गांव में 3 बजे तक घुवारा तहसील के लगभग सभी गांव और घुवारा में भी वेक्सीन 3 बजे तक लग गई जिसमे घुवारा में 109,बूदौर में 88,हलावनी में 88 डोजे थी,डॉक्टर जी ने बताया कि गांव की जनता भी अब जल्दी ही वेक्सीन लगबाने पहुच जाती है और अब वह किसी के भरम में न आकर वेक्सीन लगवा रही है।

गांव में आशा सहयोगी,आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी,सचिव,रोजगार सहायक, शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,पटवारी भी काफी मेहनत कर रहे है जिससे समय से पहले ही वेक्सीन के डोज लग जा रहे है।