Translate

सोमवार, 28 जून 2021

घुवारा। बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं का ढेर रोज हो रही दुर्घटनाएं।

//अक्षय जैन// 

घुवारा(छतरपुर)। अनुविभाग के नगर भगवा में बस स्टैंड पर इन दिनों अव्यवस्थाओं का ढेर लगा हुआ है घटना - दुर्घटना आये दिन हो रही है अव्यवस्थाओं की खबरे लगातार अखबारो की सुर्खियां बन रही है लेकिन इसके बाद भी गंभीर रूप से घायल बस स्टैंड पर व्यवस्थाएं दुरस्त करने के लिए प्रशासन रूपी डॉक्टर इलाज नही कर पा रहे मामला भगवा के बस स्टैंड का है जहाँ बस संचालको की मनमानी दिन प्रितिदिन बढ़ती ही जा रही है प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर बस संचालको द्वारा बसों को खड़ा नही किया जा रहा है और जिसके चलते आये दिन कई बाइक चालक - साइकिल चालक एवं पैदल चलने बाले मुसाफिर दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है बस स्टैंड के दाई ओर बाई दोनों तरफ बाजार के लिए चालू रास्ते है जिन रास्तो से मोटरसाइकिल चालक लागातार आवागमन चालू रखते है और मुख्य सड़क के दाई ओर बाई दोनों तरफ बसों के रुकने का काम बना रहता है जिससे चालक को दूसरी ओर का वाहन नही दिखाई देता है और इससे प्रतिदिन कई घटनाएं घटित होती है अधिकारियों , कर्मचारियों को कई बार इस बात की सूचना दी है लेकिन आज तक इस व्यवस्था किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी ने ध्यान नही दिया नगर के यूवाओ का कहना है अगर जल्द प्रशासन इस व्यवस्था को दुरस्त नही करता है तो निश्चित रूप से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।