Translate

सोमवार, 28 जून 2021

बड़ामलहरा। तीन पोस्टकार्ड, पुरानी पेंशन बहाली हेतु भेजेंगे शासकीय कर्मचारी।



//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। न्यू मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन संघ मध्यप्रदेश के बैनर तले प्रान्तीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह तिवारी के आह्वान पर 2005 से बंद कर दी गई पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः बहाली हेतु मध्यप्रदेश के सभी जिलों से सभी विभागों में कार्यरत एनपीएस अधिकारी कर्मचारियों व्दारा एक लाख पोस्टकार्ड भेजें जाएंगे संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन द्विवेदी ने बताया कि, प्रदेश के सभी जिलों से प्रत्येक एनपीएस शासकीय कर्मचारी तीन पोस्टकार्ड क्रमशः मुख्यमंत्री, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष के नाम बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने हेतु पोस्टकार्ड में लिखकर प्रेषित करेंगे, सभी विभागों में कार्यरत एनपीएस अधिकारी कर्मचारियों से सादर अपील है कि 2005 से बंद कर दी गई पुरानी पेंशन व्यवस्था इसकी जगह एनपीएस लागू कर सरकार ने बुढ़ापे में आर्थिक असुरक्षा खड़ा कर दिया है, पुरानी पेंशन व्यवस्था शेयर मार्केट पर आधारित है, इससे 500 रूपए पेंशन प्राप्त होती है जबकि विधायक सांसदों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा,इस एनपीएस को बंद करवाने तथा ओपीएस लागू करवाने हेतु तीन पोस्टकार्ड 28 जून को  प्रेषित करेंगी।