Translate

रविवार, 27 जून 2021

भोपाल। जिले में टीकाकरण के लिये नागरिकों में उत्साह, जिले ने लक्ष्य प्राप्त कर हासिल की उपलब्धि....जिले में 45 हजार से अधिक लोगों को लगाये गये टीके।

ब्यूरो भोपाल। जिले में टीकाकरण का महा अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। आज निर्धारित किए गए लक्ष्य और आवंटन के अनुसार 45 हजार 600 के लक्ष्य से अधिक  को प्राप्त कर लिया गया है। शाम 5 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट अनुसार  भोपाल जिले में आज के वैसिनेशन के लक्ष्य से अधिक टीके लगाए जा चुके है। लक्ष्य को शाम 4 बजे ही प्राप्त कर लिया था। भोपाल में भी महा वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 21 जून को एक दिन में 1 लाख 60 हजार से अधिक लोगो  टीकाकरण कराया गया था। आज जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। 

जिले में टीकाकरण का महाअभियान जन-आंदोलन का रूप लेते जा रहा है। अभियान जन-जन से जुड़ गया है। आज भी बड़ी संख्या में लोग सुबह से टीकाकरण केन्द्रों पर उत्साह के और उमंग के साथ पहुंचने लगे थे। टीका लगवाने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। 

•  वार्डो में बने विशेष टीकाकरण केन्द्रों पर महिलाओं में उत्साह।

वार्ड स्तर पर बने केन्द्रों पर अच्छा प्रतिसाद मिला और महिलाओ की टीकाकरण केंद्रों पर  भारी भीड़ देखी गई। टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह से ही महिलाओं की बड़ी देखी गई महिलाओं में टीका लगवाने के प्रति  उत्साह देखा गया। आज एसडीएम  के नेतृत्व में और नगर निगम वार्ड क्षेत्र में 200 से अधिक केंद्रों पर  वैक्सीनेशन कराया गया है। नगर निगम के 85 वार्डो में वैक्सीनेशन के लिए व्यापक स्तर पर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।