Translate

सोमवार, 28 जून 2021

बड़ामलहरा। सिद्ध क्षेत्र द्रोणागिरी में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज का अवतरण "दिवस मनाया।



//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। अनुविभाग के सेधपा ( द्रोणगिरि ) में  आचार्य विनिश्चय सागर जी का अवतरण दिवस जैन समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया गया  सिद्ध क्षेत्र द्रोणगिरी में विराजमान आचार्य श्री विनशचय सागर जी ससंघ के मंगल सानिध्य में आचार्य श्री का अवतरण दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का संचालन सिद्ध क्षेत्र कमेटी के महामंत्री भागचंद जैन पीलीदुकान के द्वारा किया गया बड़ामलहरा , घुवारा , भगवा , शाहगढ़ , गुलगंज, बड़ागांव टीकमगढ़, बक्सवाहा की सकल समाज कार्यक्रम में शामिल हुई आचार्य श्री की लंबी उम्र की संघ के साधुओं के द्वारा अनुमोदना की गई आचार्य श्री ने अपने उद्बोधन में गुरुदेव विरागसगर जी को कच्चे घड़े में घी भरने की कहावत को  कहा यानि कच्चा घड़ा में घी दोनों नहीं ठहरेंगे इस प्रकार मेरे गुरु ने मुझे आशीष प्रदान किया  बीज किसान को दिया जाय वो कई गुना पैदा करता है वही रसोई में व्यंजन कई प्रकार के बन जाते है इसी प्रकार मनुष्य जन्म  मिला तो सार्थक करो यही आशीर्वाद है शास्त्र भेट कर्ता भागचंद जी सतपारा परिवार रहा सामूहिक जिनेन्द्र आराधना जैन  शाखा बड़ामलहरा ने किया

 सकल समाज ने आचार्य विनिश्चय सागर जी महाराज से चातुर्मास द्रोणगिरी में करने हेतु अनुरोध किया एवं श्री फल चड़ाया गया कार्यक्रम में पूरी क्षेत्रीय जैन समाज के युवा  महिलाएं बच्चे बुजुर्ग मौजूद रहे।