//शिवराम आठ्या//
बम्होरी(छतरपुर)। 21 जून से 30 जून तक कोरोना वैक्सीनेशन के महाअभियान के अंतर्गत बक्सवाहा सहित क्षेत्र के आसपास के इलाकों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटरो पर कोरोना टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में आज शनिवार को बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम गुगवारा मैं भी कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत 250 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
जिस बीच 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला कल्लू बाई बंसल ने उत्साह के साथ वैक्सीनेशन करवाया जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
तो वहीं इस दौरान अन्य ग्रामीण भी वैक्सीनेशन करवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे।