Translate

मंगलवार, 29 जून 2021

घुवारा। भू अभिलेख राजस्व निरीक्षक की छत से गिरकर मौत।

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। अनुविभाग के भगवा थाना अंतर्गत घुवारा उप थाना क्षेत्र में नगर घुवारा मै भू अभिलेख राजस्व निरीक्षक की छत से गिरकर मोत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार घुवारा तहसील में पदस्थ में हनुमान सिंह मरकाम उम्र 40 वर्ष निवासी हनुमंता जिला सीधी मध्यप्रदेश सोमवार की रात क़रीब  साढ़े 11 बजे खाना खाकर अपने घर की छत पर टहल रहे थे अचानक उनके नीचे गिरने  की आवाज  आयी तो देखा तो वो अर्ध मृत  अवस्था में मिले जब उनको सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र घुवारा ले गए तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया भगवा थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 18 21 सी आर पी सी की धारा 174 के तहत शव का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।