अक्षय जैन । बड़ामलहरा
बड़ामलहरा नगर में इन दिनों चाट दुकानदारों की मनमानी जोरो पर चल रही है इन्हें नगर की साफ सफाई राश आने का नाम नही ले रही है और तो ओर प्रशासन भी इन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ाने में नाकाम साबित हो रहा है मामला बड़ामलहरा नगर के मुख्य बस स्टैंड का है जहाँ करीब 10 चाट दुकानदार हाथठेला पर चाट बेचा करते है शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रत्येक दुकानदार को अपनी दुकान के पास कूड़ादान रखना पड़ेगा क्योंकि ग्राहक जो भी खाद्य सामग्री खाते है और जिस पत्तल या दोने मैं खाते है वो पत्तल कूड़ादान में फेंका जाए और जब कचड़ा इक्कठा हो जाए तो शाम को नगर पालिका की कचड़ा गाड़ी में कचड़ा डाले लेकिन बड़ामलहरा नगर के कुछ चाट दुकानदार शासन के दिशा निर्देशों को ताक पर रखकर पत्तल सड़क के किनारे फेक देते है और उन पत्तलों को सुअर जैसे जानवर दूषित कर रहे है और नगर के लोगो को संक्रमण के फैलने का डर सताने लगा है नगरवासियों से इस बात की शिकायत कई बार नगर पालिका में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की है लेकिन नगर परिषद अमला नगर की स्वच्छता की शान बचाने मैं पूरी तरह नाकाम साबित होते दिखाई दे रहा है नगर के कुछ युवकों का तो कहना ये है कि अगर नगर परिषद ये काम कराने के तैयार नही है तो नगर परिषद के खिलाप हल्ला बोल आंदोलन की शुरुआत की जाएगी हालांकि नगर के बुद्धिजीवियों की माने तो नगर पालिका स्वच्छता के मामले में पूरी तरह बोनी है कही से कही तक न नालियो की सफाई की जाती है और न ही समय से प्रतिदिन सड़क पर झाड़ू लगाई जाती है अब ऐसी नगर पालिका के राज को बड़ामलहरा के लोग कब तक झेलेंगे.