Translate

मंगलवार, 29 जून 2021

बड़ामलहरा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण।

अक्षय जैन । बड़ामलहरा(छतरपुर)

केंद्रीय मंत्री एवं दमोह लोकसभा से सांसद प्रह्लाद पटेल के जन्मदिन पर बड़ामलहरा विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी के नेतृत्व मैं भाजपा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने नगर में वृक्षारोपण किया एवं अपने अपने घर के पास एक एक वृक्ष रोपने का प्रण लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 6 बजे बड़ामलहरा नगर में स्थित परमार पेट्रोल स्टेशन के पास केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का जन्मदिन वृक्ष रोप कर मनाया गया कार्यक्रम में बड़ामलहरा विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी ने कहा सांसद जी का जीवन पर्यावरण के लिए रहा है उन्होंने पूरे जीवन पर पर्यावरण की सेवा की है एबं उनके द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किये जा रहे है इसलिए आज बड़ामलहरा भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने  वृक्ष प्रेमी को वृक्ष समर्पित कर उनका जन्मदिन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया है कार्यक्रम में बड़ामलहरा विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी , भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज यादव , सुनीज मिश्रा , सुनील अवस्थी , गिरजा पटेरिया , सुरेंद्र सिंह ,सुखसाहब सिंह , पुष्पेंद्र सिंह फुटवारी समेत भजापा का पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।