बक्सवाहा(छतरपुर)। उत्तर प्रदेश के डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग में उभरते हुए रेडियो "रेडियो जंक्शन" ने पर्यावरणीय मुद्दों की चर्चा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के सामने रखा । रेडियो जंक्शन के फेसबुक पेज पर 28 जून की शाम पर्यावरण संरक्षण को लेकर बक्सवाहा के जंगलों पर मंडराते संकट पर गंभीर चर्चा हुई ।कार्यक्रम में *पीपल नीम तुलसी अभियान* के जनक व वरिष्ठ पर्यावरणविद डॉ.धर्मेंद्र कुमार ने पीपल से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों पर अपने विचार रखे। जागरूकता भरे इस कार्यक्रम में बिहार के स्पेरो मैन के नाम से चर्चित संजय जी ने पंछियों के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरणा दी। सिवनी ,मध्यप्रदेश से मातृ शक्ति संगठन की फाउंडर श्रीमती सीमा चौहान व छतरपुर मध्यप्रदेश के बक्सवाहा से राजेश यादव सामाजिक कार्यकर्ता ने बक्सवाहा के जंगलों पर मंडराते संकट को दूर करने के लिए इसे जनांदोलन में बदलने पर आने विचार व्यक्त किये साथ ही सभी संगठनों को एकजुटता के साथ सरकार पर दबाव बनाना के लिए अपील की बक्सवाहा के जंगलों में 364 वन भूमि पर हीरों के खनन के लिए विकास के नाम पर 215875 पेड़ काटे जाने की घोषणा स्थानीय समुदाय और देश के नागरिकों में जन आक्रोश है ।वहां के जनजीवन पर पढ़ने वाले प्रभावों पर हुई बातचीत विचारणीय विषय के रूप में तमाम सवाल खड़े कर गयी। कार्यक्रम में एक छोटी बच्ची इहा दीक्षित के पर्यावरणीय प्रेम को सुनकर महसूस किया जा सकता है कि वृक्षों को संस्कारों की तरह जीवन में जोड़े जाने के प्रयास अभिभावकों, शिक्षकों द्वारा किये जाने की बेहद जरूरत है । महामहिम राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित मेरठ की इहा सबसे कम उम्र की बाल पुरस्कार पाने वाली बाल पर्यावरण संरक्षिका हैं । सी.बी.एस.ई के सातवीं क्लास के अंग्रेज़ी सिलेबस में इहा के प्रयासों पर पूरा एक चेप्टर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। पर्यावरण को लेकर सजग प्रहरी की तरह जुटे सभी वक्ताओं ने जहां बहुत सी जानकारियां दीं वहीं बहुत से सवाल भी छोड़ दिये जी अपने आप मे बेहद गंभीर हैं। मनुष्य का जल से पहला परिचय नदी से होते हुए विकास की राह पकड़कर अब मिनरल वाटर बोतल की शक्ल में हो रहा है। ऐसे में प्रश्न ये है कि क्या भविष्य में पानी की बूंद से पानी के अस्तित्व को समझा जाएगा। कोविड़ महामारी ने विश्व को ऑक्सीजन की महत्वता के बारे में बता दिया है, अभी भी समय है हम इंसान को अपने निजी स्वार्थ छोड़कर लालच से मुक्त होकर पर्यावरण को बचाना होगा नहीं तो हमारी अगली पीढ़ी, स्कूल के बस्तों की जगह ऑक्सीजन सिलेंडर बच्चों की पीठ पर होंगे तमाम विषयों पर बातचीत की लेकर कार्यक्रम का संचालन रेडियो जंक्शन की मैनेजिंग डायरेक्टर व प्रसिद्ध रेडियो जॉकी शालिनी सिंह ने किया।
Translate
सोमवार, 28 जून 2021