//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा नगर में अंचल छतरपुर भाग शारदा संभाग महाकोशल एकल अभियान की मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन हुआ अभ्यास वर्ग बड़ामलहरा नगर के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ संच समिति बड़ामलहरा के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की अभ्यास वर्ग प्रत्येक माह में एक बार होता है और उसमें एकल अभियान के 30 विद्यालयों के शिक्षकों के कार्य की समीक्षा एवं आगामी कार्यो की कार्य योजना तैयार की जाती है बैठक उपरांत संच समिति के अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में बड़ामलहरा नगर के जनपद पंचायत के नजदीक स्थित कात्यायनी माता मंदिर में नगाड़ा दान किया गया कार्यक्रम में संच समिति के अध्यक्ष मनोज यादव , संच प्रमुख महेंद्र यादव , संच समिति के सचिव गोंविद राय समेत संच समिति के सदस्य एवं सभी आचार्य उपस्थित रहे।