Translate

मंगलवार, 29 जून 2021

बड़ामलहरा। चोपरा मंदिर का जीर्णोद्धार का विधायक ने किया शिलान्यास।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। अनुविभाग के ग्राम पंचायत कर्री अंतर्गत टहनगा के बीच निर्मित चंदेल कालीन चोपरा के जीर्णोद्धार का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी  द्वारा किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त चोपरा का निर्माण चंदेल कालीन शासकों द्वारा कराया गया था जिसका पानी कभी नही सूखता लेकिन समय से मरम्मत न होने की बजह से चोपरा जीर्ण हालात में आ गया था जिसके जीर्णोद्धार की आधार शिला बड़ामलहरा विधायक प्रदुम्न सिंह ने ग्रामीणों व भाजपा नेताओं की मौजूदगी में रखी  इस कार्यक्रम में नायाब तहसीलदार सुनील बालमीक थाना प्रभारी निरीक्षक जगतपाल सिंह भाजपा नेता सुनील मिश्रा गिरजा पटेरिया राजेश अवस्थी , सुनील अवस्थी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।