//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के भगवा थाना में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा ने मीडिया को जानकारी देते हए बताया 18 दिसम्बर 2020 को फरियादी नारायण अहिरवार पिता मिर्चा अहिरवार उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बरेठी थाना भगवा ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी पुत्री लछमी अहिरवार उम्र 17 वर्ष निवासी बरेठी बिना बताए घर से गायब हो गई थी जिस पर भगवा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 478/20 के अंतर्गत 363 भारतीय दंड संहिता की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना की गई छतरपुर डी आई जी विवेक राज सिंह , छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में , बड़ामलहरा एस डी ओ पी राजाराम साहू के मार्गदर्शन में भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा के नेतृत्व में
विवेचना करते हुए मिले तथ्यों के आधार पर एवं साइबर पुलिस के सहयोग से मोबाइल ट्रेकिंग के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई अपरहत नाबालिक लड़की ग्राम नटरा थाना पंडोरवर जिला दतिया मध्यप्रदेश में लड़की शादी करके रह रही थी उक्त संदिग्ध स्थान से नाबालिग लड़की को गुरुवार को दस्तयाब कर लिया दिन शुक्रवार को लड़की के कथन खबर लिखे जाने तक न्यायालय में कराए जा रहे थे दासत्यवि कार्यवाही में भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा , घुवारा उप थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार , उप निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय , सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह बुंदेला , आरक्षक संजय गुर्जर , बालकदास राजपूत , सुरेश कुमार , उदयभान , अविनाश रिछारिया विजय यादव सहित थाना स्टाप मोजूद रहा।