Translate

शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

BPN नेटवर्क की खबर का हुआ असर...दबंग सरपंच के द्वारा शासकीय भूमि पर कराए जा रहे निर्माण कार्य में मध्यप्रदेश शासन ने जारी किया स्थगन आदेश।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा अनुविभाग में इन दिनों भू माफिया लगातार भूमि पर अबैध कब्जा करने में लगें हुए है अभी तक भू माफियाओं के द्वारा गरीब व्यक्तियो की निजी भूमि पर कब्जा किया जाता था लेकिन अब भू माफिया शासकीय जमीन पर भी अबैध निर्माण कार्य कर रहे है मामला बड़ामलहरा अनुविभाग के घुवारा तहसील अंतर्गत भगवा नगर के पावर हाउस मुहहले के पीछे राजस्व खसरा नंबर 399 का है जहाँ भगवा के बर्तमान सरपंच कमलू आदिवासी के द्वारा अबैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था गुरुवार को बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ नेटवर्क ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था उस खबर का असर इस प्रकार हुआ राजस्व अधिकारियों ने मामले को ध्यान में लिया और दिन शुक्रवार को  कार्यालय घुवारा तहसील कार्यालय से आदेश क्रमांक 87 / री 1. ताहि /2021 के अंतर्गत भगवा नगर के शासकीय खसरा नंबर 399 पर  40*30 वर्गफुट के मकान निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश जारी किया गया स्थगन आदेश में आवेदक मध्यप्रदेश शासन और अनावेदक कमलू आदिवासी सुनिश्चित किये गए है यह विषय ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।