//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टपरियन कलोथर में एक 13 वर्षीय बालक को सांप के काटने के कारण उसकी मौत का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।
जानकारी के अनुसार टपरियन कलोथर निवासी कनई आदिवासी गत रात्रि अपने घर पर सो रहा था तभी उसे सांप ने काट लिया जिसके पश्चात उसकी मौत हो गई है।
जिस के संबंध में आज बाजना थाना प्रभारी श्री टीकाराम कुर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि कनई पिता हरिराम आदिवासी उम्र 13 वर्ष की सांप के काटने से मौत हुई है. जिसका बाजना थाने में मर्ग क्रमांक 02/21 है।