Translate

शनिवार, 31 जुलाई 2021

बक्स्वाहा। 46 गर्भवती महिलाओं का हुआ वेक्सीनेशन, 15 गर्भवती महिलाओं को दी गई आयरन सुक्रोज की दवा, BMO ने दी जानकारी।



//आशीष चौरसिया//

बक्स्वाहा(छतरपुर)। बक्स्वाहा में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन किया गया।

ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर डॉ ललित उपाध्याय ने आज शाम के समय जानकारी देते हुए बताया कि बक्स्वाहा में वैक्सीनेशन के दौरान 46 गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन किया गया है तथा वैक्सीनेशन के पहले सभी गर्भवती महिलाओं की जांच की गई थी. जिसमें हाई रिस्क 15 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज की दवा दी गई है।