//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। टीकाकरण कार्य में अव्वल रहने बाली ग्राम पंचायतों में बड़ामलहरा जनपद पंचायत क्षेत्र की सिमिरिया ओर डोगरपुरा ग्राम पंचायत का नाम सबसे पहले सामने आया है जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जमीनी अधिकारियों को बधाई भी प्रेषित की है सिमिरिया ग्राम पंचायत के सचिब जीतींद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बड़ामलहरा जनपद पंचायत की सिमिरिया ग्राम पंचायत में कोविड 19 टीकाकरण हेतु कुल पात्र लोग 1806 थे जिनमें से 410 व्यक्तियों को छोड़कर ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण सफलता पूर्वक सबसे पहले करवाया गया है शेष 410 व्यक्तियों में 35 महिलाएं गर्भवती ,41 महिलाएं शिशुवती , 46 बीमारी से ग्रषित व्यक्ति , एवं 288 बाहर निवास करने बाले व्यक्ति है जिनका शासन के निर्देशानुसार बर्तमान समय में टीकाकरण नही होना था बाकी 1806 पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण सफलता पूर्वक करवा दिया गया है दिन गुरुवार का टीकाकरण कार्य संपन्न होने के बाद शाम करीब 6 वजे घुवारा तहसीलदार रविशंकर सुक्ला के द्वारा सम्पूर्ण प्रशासनिक अमले की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सिमरिया को सत प्रतिशत टीकाकरण का प्रमाण पत्र एवं बधाई प्रेसित की गई सिमिरिया ग्राम पंचायत टीकाकरण कार्य में सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार चर्चा में रही है
मोके पर घुवारा तहसीलदार रविशंकर सुक्ला , सरपंच प्रतिपाल सिंह , सचिव जीतेन्द्र सिंह परमार सेरोरा , पटवारी , बी एल ओ , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समेत आशा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।