//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में बुधवार को सर्पदंश से एक 02 वर्षीय बालक की मौत का दुखद घटना क्रम सामने आया है।
जानकारी के अनुसार 02 वर्षीय बालक की शिवा लोधी पड़रिया में अपने घर के बाहर चुबूतरे पर खेल रहा था, तभी सांप ने उसे काट लिया जिस कारण से बालक की मौत हो गई है।
तो वही जानकारी देते हुए बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री धनसिंह नलबाय ने बताया कि बक्सवाहा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में सर्पदंश से एक 02 वर्षीय बालक शिवा लोधी पिता राजाराम लोधी के मौत हुई है. जिसका बक्सवाहा थाने में मर्ग क्रमांक 79/21 है।