Translate

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

बकस्वाहा के विद्यालयों में हुआ नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।

 


//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस सेवा और समर्पण अभियान के तहत  भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पावर के निर्देशन में प्रदेश भर में नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।  इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सवाहा मंडल के प्रभारी कपिल तिवारी द्वारा शासकीय माडल स्कूल एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकस्वाहा  में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें विद्यालयों के 8028  छात्र छात्राओं ने भाग लिया। 

दिनांक 4 ओ अक्टूबर को महाविद्यालय में आयोजित की गई  प्रतियोगिता में 182 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। बकस्वाहा ब्लॉक के अब तक कुल 1010 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में सामिल हो चुके हैं। प्रतियोगिता के ब्लॉक प्रभारी एवं युवा मोर्चा मंडल प्रभारी कपिल तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को सासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को युवा मोर्चा द्वारा पुरस्कृत करने का भी कार्य किया जाएगा। प्रतियोगिता में आयोजक के रूप में मंडल उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी,शुभम नामदेव, शिवांश खरे, तिलक सिंग लोधी, चन्द्रभान सिंह परिहार, दीपक बिल्थारे, राजा तिवारी, रामप्रसाद पटेल, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रही ।