Translate

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

बक्सवाहा। देवी मूर्ति कलाकारों द्वारा देवी मां को दिया जा रहा अंतिम रूप...गुरुवार से शुरू होगा नवरात्रि पर्व।



//अम्मू सोनी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शासन-प्रशासन के द्वारा मिट्टी से निर्मित मूर्तियों की ऊंचाई आदि जो शर्तें शासन-प्रशासन द्वारा रखी गई है मूर्तिकार को भी इससे अब रोजगार मिल गया है।

बीते डेढ़ साल से आर्थिक मंदी झेल रहे ऐसी मूर्तिकार प्रशासन के निर्देशों से खुश हैं।

बक्सवाहा में भी मूर्तिकार देवी मां की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

बता दें कि गुरुवार 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक नवरात्रि पावन पर्व मनाया जाएगा।